अयोध्या, मई 6 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन संविदा संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्त व रामचंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। संघ ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अनावश्यक छंटनी पर तत्काल रोक लगाने, कार्य के अनुरूप अनुबंध कराए जाने तथा न्यूनतम 18,000 रुपये वेतन नियत करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों ने कहा कि लगातार छंटनी और अनुचित वेतन नीतियों के चलते संविदा कर्मियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर इस विषय पर विस्तृत वार्ता करेंगे और समाधान का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.