उन्नाव, जनवरी 7 -- गंज मुरादाबाद। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव त्रिवेदी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण के आरोप लगाकर उनके हित में सदन में कानून बनाने की मांग उठाई है। अधिवक्ता ने कहा है कि देश के विभिन्न सरकारी विभागों और निजी संस्थानों में काम कर रहे लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज आधुनिक दासता और भारी आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के नाम पर ठेकेदार और कर्मचारियों के बीच एक बड़ा खेल चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...