गिरडीह, जनवरी 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सात सूत्री मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों का चल रहा हड़ताल व धरना - प्रदर्शन गुरुवार को समाप्त हो गया है। इसके साथ ही वे अपने काम पर वापस लौट आए हैं। बालाजी कंपनी के साथ आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों की हुई वार्ता और लिखित आश्वासन के बाद धरना - प्रदर्शन और हड़ताल समाप्त हुई है। बता दें कि सात सूत्री मांगों को लेकर बगोदर सीएचसी से जुड़े आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। इसी बीच सड़क दुघर्टना में कॉलेज की छात्रा की मौत एवं शव का 18 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर आक्रोशित परिजनों के द्वारा यहां तोड़-फोड़ की गई थी। इधर हड़ताल के दौरान आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल परिसर में ही धरना दिया जा रहा था। आउटस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.