झांसी, दिसम्बर 9 -- झांसी। न्याय अधिकार चौपाल भारत ट्रस्ट ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता की शिकायत की है। ट्रस्ट का आरोप है कि निजी संस्थाएँ और कंपनियाँ शिक्षित बेरोजगारों से एक लाख से लेकर दो लाख रुपये तक अवैध वसूली कर रही हैं और चयन प्रक्रिया में मनमानी करते हुए गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के बच्चों के साथ गंभीर अन्याय कर रही हैं। पत्र में कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची, नाम, मेरिट, अंक और श्रेणी न तो सरकारी वेबसाइट पर डाली जा रही है और न ही सार्वजनिक की जा रही है, जिससे घोटाला साफ दिखाई पड़ रहा है। ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से पारदर्शिता के आधार पर भ्रष्टाचार-मुक्त आउटसोर्सिंग भर्ती कराने, सभी चयनित अभ्यर्थियों की पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.