मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मी मनोज कुमार, जो विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कंपनी एलाईट फाल्कन के सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे, की लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों के बीच इलाज के अभाव में मौत हो गई। मृतक पिछले लगभग तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे, और अपने इलाज के लिए बार-बार बकाया वेतन देने की मांग कर रहे थे। लेकिन, वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी के चलते वह अपना उचित इलाज नहीं करवा सके। विश्वविद्यालय सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी को अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते कंपनी ने 16 महीनों से कर्मियों का वेतन रोक रखा था। मृतक कर्मी भी इसी आर्थिक संकट का शिकार हुआ। वेतन की मांग को लेकर हड़ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.