बरेली, फरवरी 8 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखते हुए आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी समान काम का समान वेतन देने की मांग की है। बताया कि आज के दौर में सरकारी एवं निजी संस्थानों में आउटसोर्स व्यवस्था तेजी से बढ़ी है। कार्यालयों, अस्पतालों, विद्यालयों, नगर निकायों और अन्य विभागों में हजारों कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत हैं। ये कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान ही कार्य करते हैं, समान जिम्मेदारियां निभाते हैं, फिर भी उन्हें वेतन, सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा के मामले में भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.