गिरडीह, जनवरी 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मंगलवार को आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल के पास पहुंचे जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी ने कर्मियों की मांगों को जायज ठहराते हुए नियमित रूप से मानदेय भुगतान करवाने की मांग प्रशासन के अधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण मजदूरों को परेशानी हो रही है। आउटसोर्सिंग कम्पनी के संचालको द्वारा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। जिस कारण लोगों का मानदेय नहीं मिल पा रहा है। कर्मियों की मांगें पूरी नहीं होने पर भाकपा माले के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मौके पर दिनेश कुमार वर्मा, नौशाद अंसारी, संजय यादव, मिथिलेश यादव, लीलावती देवी, विजय मंडल, बबली कुमारी, गुड़िया देवी, कृति करुणा हांसदा, फूल कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.