महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद के अमरुतिया वार्ड में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी शारदा के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार की सहायता के लिए नगर पालिका प्रशासन ने एक मानवीय पहल की। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने शारदा की पत्नी को बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा की परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए शारदा की पत्नी को आउटसोर्सिंग कर्मचारी के पद पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया। यह कदम उनके परिवार को वित्तीय स्थिरता प्रदान करेगा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक होगा। नपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सहायता शारदा के परिवार के लिए एक राहत के रूप में आई है। यह पहल यह संदेश देती है कि कोई भी कर्मचारी समाज और प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.