लखनऊ, दिसम्बर 19 -- ट्रक में फंसकर दस मीटर तक घिसटता गया लखनऊ (काकोरी) संवाददाता। काकोरी में आउटर रिंग रोड पर उदितखेड़ा अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार राजगीर मिस्त्री को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर बाइक सवार घिसटता चला गया और ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक दुलागंज निवासी विनोद यादव (55) राजगीर मिस्त्री थे। शुक्रवार सुबह घर से बाइक से काम पर जा रहे थे। उदित खेड़ा अंडरपास के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार बाइक सहित ट्रक के नीचे फंसकर घिसटते चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए लोकबंधु अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.