सिमडेगा, जनवरी 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के नीचे बाजार में 20 जनवरी को आई फोर्ट नेत्र क्लिनिक का उद्घाटन किया जाएगा। आई फोर्ट के डॉ.सुभाष कुमार ने बताया कि यह झारखंड राज्य में आई फोर्ट की दूसरी शाखा होगी। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न नेत्र रोगों का आधुनिक तरीके से इलाज किया जाएगा। साथ ही यहां चश्मा एवं आकर्षक व गुणवत्तापूर्ण फ्रेम भी उपलब्ध रहेंगे,ताकि मरीजों को जांच से लेकर चश्मा प्राप्त करने तक की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सके। लोगों को कम खर्च पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना ही आई फोर्ट नेत्र क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.