नई दिल्ली, जनवरी 28 -- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों के वर्ग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए।सूर्या की छलांग, अभिषेक शर्मा का जलवा बरकरार भारत ने अभी तक पांच मैच की इस श्रृंखला के पहले तीनों मैच जीते हैं। पूर्व में नंबर एक रहे सूर्यकुमार ने इन मैच में 32, नाबाद 82 और नाबाद 57 रन बनाए जिससे वह रैंकिंग में आगे बढ़ने में सफल रहे। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप से पहले बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। तिलक वर्मा चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।ईशान किशन की रैंकिं...