गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के शोध छात्र संजय चौहान ने भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर) फेलोशिप 2025-26 में चयनित होकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। चयनित शोध छात्र संजय चौहान, डॉ. मणिन्द्र यादव के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी, प्रो. राजवंत राव, प्रो. दिग्विजयनाथ मौर्य, प्रो. कमलेश कुमार गौतम, प्रो.ध्यानेंद्र नारायण दुबे,, डॉ. पद्मजा सिंह, डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.