लखीसराय, मई 14 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अवस्थित गणपति मार्केट में मंगलवार से आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसे सीडीपीओ रूबी सिंह एवं प्रखंड समन्वयक डिंपल कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। यह शिविर बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के अंतर्गत संचालित हो रहा है। जिसका नेतृत्व सीडीपीओ रूबी सिंह द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में स्वयं सीडीपीओ रूबी सिंह तथा प्रखंड समन्वयक डिंपल कुमारी भाग ले रही है। यह प्रशिक्षण पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर आधारित है। जिसे नई शिक्षा नीति 2020 के तहत वर्ष 2023 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल और संगीत के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.