किशनगंज, फरवरी 21 -- किशनगंज। संवाददाता पटना से आई विशेष निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को आईसीडीएस की प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है।प्रभारी डीपीओ को उसके डुमरिया भट्टा रोड स्थित किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया है।कोचाधामन के सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने विशेष इकाई निगरानी में प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी।विशेष इकाई निगरानी टीम के डीएसपी लव कुमार ने बताया कि सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी की उनसे पोठिया प्रखंड के सीडीपीओ का प्रभार दिलाने के नाम पर प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी के द्वारा दस लाख रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के बाद 18, फरवरी को निगरानी थाना में कांड संख्या 8/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.