लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आईसीएमएआई (द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) लखनऊ चैप्टर ने शनिवार को गोमतीनगर स्थित सीएमए भवन में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) अखिलेश कुमार निगम ने छात्रों के साथ अपने शैक्षिक और पुलिस जीवन के संस्मरण साझा किए। उन्होंने व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हुए कहा कि जीवन में तनाव और अवसाद को नियंत्रित कर ही निरंतर प्रगति संभव है। उन्होंने युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी और उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प कराया। आईसीएमएआई लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन सीएमए रंजीत सिंह ने छात्रों को अनुशासित जीवन शैली अपनाने और कड़ी मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.