भागलपुर, फरवरी 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर और उसके कॉलेजों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छह सदस्यीय टीम ने चार दिनों तक एक दर्जन से ज्यादा बिंदुओं पर परखा। टीम 15 फरवरी को पहुंची थी, शुक्रवार को मूल्यांकन के बाद वापस रवाना हो गई। गुरुवार की रात छह सदस्यीय टीम ने विवि कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह और उनके अधिकारियों के साथ एग्जिट बैठक करते हुए मूल्यांकन की जरूरी औपचारिकता पूरी की। टीम ने शैक्षणिक एवं संस्थागत मूल्यांकन किया। अलग-अलग कॉलेजों में सदस्यों के साथ विवि के अलग-अलग अधिकारियों को भेजा गया था। टीम को कुलपति ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से विवि की उपलब्धि बताई। एक्रीडेशन टीम में ग्वालियर स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.