लखनऊ, फरवरी 22 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) लखनऊ शाखा ने रविवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में वर्ष 2026-27 के लिए सीए अश्विनी जायसवाल को चेयरमैन नियुक्त किया। सीए ऋषभ मिश्रा वाइस चेयरपर्सन, सीए आशीष गुप्ता सचिव और सीए चारू खन्ना को कोषाध्यक्ष व सिकासा की सभापति नियुक्त किया गया। वहीं सीए प्रियंका गर्ग, सीए अंशुल अग्रवाल और निवर्तमान चेयरमैन सीए अनुराग पांडे को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...