प्रयागराज, जनवरी 11 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), प्रयागराज शाखा की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित सभागार में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीए प्रियंका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आईसीएआई डिबेट प्रतियोगिता की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने समसामयिक एवं व्यावसायिक विषयों पर अपने विचार तार्किक, तथ्यपरक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की विषयवस्तु, प्रस्तुति शैली और तर्क क्षमता का मूल्यांकन अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए विनायक टंडन, सीए संजय खंडूजा एवं सीए ममता गुप्ता ने किया। निर्णायकों ने सीए प्रियंका गुप्ता की विषय की गहरी समझ, सटीक तर्क और संतुलित प्रस्तुति की...