बुलंदशहर, फरवरी 14 -- भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की 26वीं परिषद ने वर्ष 2026-27 के लिए संस्थान के नए नेतृत्व का चुनाव कर लिया है। सीए प्रसन्न कुमार डी को आईसीएआई का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके साथ सीए मंगेश पांढुरंग किनरे को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल 12 फरवरी से प्रभावी हो गया है। प्रसन्न कुमार संस्थान की भविष्य की योजनाओं और चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के नियमन का नेतृत्व करेंगे। वहीं बुलंदशहर शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई देने के साथ स्वागत किया है। जनपद से चेयरमैन सीए पीयूष गर्ग, पार्टनर सीए विभोर भारद्वाज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...