नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के नेता व निगम पार्षद मुकेश गोयल व हेमचंद गोयल ने कई प्रस्ताव बजट सत्र की बैठकों में दिए। मुकेश गोयल ने बताया कि आईवीपी के कई प्रमुख प्रस्तावों को बजट के संशोधन प्रस्तावों में शामिल कर स्वीकृत किया गया। इन प्रस्तावों में निगम पार्षदों को मिलने वाले बैठक भत्ते को बढ़ाना, वर्तमान और पूर्व पार्षदों व उनके आश्रितों को समारोहों के आयोजन के लिए एमसीडी के पार्क, समुदाय भवनों की निशुल्क बुकिंग सुविधा प्रदान करना प्रमुख है। आईवीपी ने अन्य प्रमुख 19 प्रस्ताव दिए थे। जिन्हें बजट में शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.