आगरा, फरवरी 8 -- अग्रवाल फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की ओर से हाल ही में आईवीएफ तकनीक से जन्मे बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ एक भावनात्मक और यादगार वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने आईवीएफ बेबीज की खिलखिलाहट और माता-पिता की मुस्कान ने पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया। संस्थान की संचालिका डॉ. श्रद्धा अग्रवाल ने सभी परिवारों का स्वागत करते हुए बताया कि उन्हें आईवीएफ क्षेत्र में करीब 18 वर्षों का अनुभव है और पिछले 12 वर्षों से वह अग्रवाल फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संतान सुख केवल एक इलाज नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है, जिसमें डॉक्टर और दंपति दोनों साथ-साथ चलते हैं। कार्यक्रम के दौरान कई माता-पिता ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह वर्षो...