बरेली, जून 19 -- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर द्वारा 'फॉर्मर फर्स्ट परियोजना के तहत भेड़ पालन को लेकर जागरूकता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। संस्थान की टीम ने मझगवां ब्लॉक के चार गांव में पीपीआर रोग से बचाव को लेकर कुल 930 भेड़ों का टीकाकरण किया। इनमें रूखड़ा में 300, बसंतपुर में 290, बड़ागांव में 135 और रामनगर में 205 भेड़ें शामिल रहीं। इस अभियान का नेतृत्व परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. अश्वनी कुमार पाण्डेय ने किया, जिनके साथ सह अन्वेषक डॉ. अखिलेश कुमार और वेटरिनरी ऑफिसर डॉ. नरेश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। टीकाकरण के साथ-साथ पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर विभिन्न रोगों की जांच और निशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। पशुपालकों को बरसात में भेड़ पालन से जुड़ी सावधानियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.