पीलीभीत, जून 18 -- डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आईलेट्स संचालकों के खिलाफ तर्ज मुकदमों में से 100 मुकदमों में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं। शेष मुकदमों में आरोप पत्र लगाने की तैयारी चल रही है। हालांकि पूरनपुर में आईलेट्स सेंटर फिर से अपनी जड़े जमाने लगे हैं। 23 दिसंबर 2024 को जिले में तीन खालिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद जिले से बड़ी संख्या विदेश भेजने के मामले प्रकाश में आए थे। खास बात यह है कि ज्यादातर मामलों में अवैध रास्ते और तरीके से विदेश भेजा गया था। जिसके नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई थी। बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद तत्कालीन एसपी अविनाश पांडेय ने अवैध रूप से चल रहे आईलेट संचालकों के खिलाफ अभियान चलवाया था। पूरनपुर कोतवाली में इसके लिए वकायदा कैंप भी लगाया था। कैंप में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.