वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र में 'द डिजिटल पेडागॉजी: एजुकेटर्स फॉर टुमॉरो' विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 29 देशों के 40 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। मंगलवार को इन शिक्षकों को सीखने की प्रक्रिया में भावनाओं की भूमिका के बारे में बताया गया। पहले सत्र में डॉ. दीप्ति गुप्ता ने 'द लिविंग माइंड: इमोशंस, ग्रोथ, ऐंड द साइंस ऑफ लर्निंग' विषय पर प्रशिक्षण दिया। दूसरे सत्र में डॉ. राजा पाठक ने 'वायर्ड फॉर वंडर: न्यूरोप्लास्टिसिटी, इमोशन, ऐंड द हार्ट ऑफ लर्निंग' विषय पर प्रेज़ेंटेशन किया। उन्होंने मस्तिष्क की न्यूरोप्लास्टिसिटी और भावनाओं के बीच सीखने की प्रक्रिया से जुड़े संबंधों को स्पष्ट किया। तीसरे सत्र में संकाय प्रमुख प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने 'डिज़ाइनिंग फॉर एवरी ...