वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में 'ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी इन हायर एजुकेशन' विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन इलाहाबाद विवि के डॉ. सुधांशु झा ने विज्ञान में आलोचनात्मक चिंतन और वास्तविक जीवन आधारित जिज्ञासा पर बल दिया। द्वितीय सत्र में बीएचयू गणित विभाग के प्रो. एमएम त्रिपाठी ने गणित शिक्षण में नवाचार की जरूरत बताई। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 40 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...