रांची, फरवरी 25 -- रांची। रांची के पुंदाग की रहने वाले मौसमी कुमारी ने रूद्रा पार्लर की संचालिका पर मारपीट और चेन छीनने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मौसमी ने संचालिका के विरूद्ध पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मौसमी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को रूद्रा पार्लर आईब्रो बनाने के लिए गयी थी। बंद होने के बाद साइन बोर्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर फोनकर संचालिका को बुलाया। आईब्रो ठीक नहीं बनने पर आपत्ति जतायी। इससे संचालिक उलझ गई और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.