गोपालगंज, अप्रैल 20 -- कुचायकोट। केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने शुक्रवार शाम यूपी-बिहार बॉर्डर के बलथरी चेकपोस्ट पर छापेमारी की। शनिवार की सुबह तक यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों की जांच की गई। टीम के चेकपोस्ट पर पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मालवाहक वाहनों को रोका गया। उनके कागजात की जांच की गई। यह जानकारी गोपालगंज अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रशांत कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक कई वाहनों को जब्त किया गया है। आईबी की टीम इनकी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.