नई दिल्ली, जून 26 -- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा संचालित परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार के उपयोग की अनुमति दी गई। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में आईबीपीएस को परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए स्वैच्छिक आधार पर ई-केवाईसी प्रमाणीकरण सुविधा का उपयोग करके आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया गया है। आईबीपीएस 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' के तहत एक नामित 'सार्वजनिक परीक्षा प्राधिकरण' है। इस पहल का उद्देश्य बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में सुशासन को बढ़ावा देना और परीक्षा के दौरान नकल और अन्य कदाचारों पर अंकुश लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.