मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इंटरमीडिएट ब्लॉक हट के काम को लेकर बुधवार को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर तीन घंटे तक परिचालन बंद रहेगा। सुबह 11.25 से लेकर दोपहर 2.25 तक रामदयालुनगर और जंक्शन के बीच मझौलिया रेल गुमटी के पास इंटरमीडिएट ब्लॉक हट का काम होगा। इसको लेकर तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है। रेलवे के मुताबिक तीन घंटे ब्लॉक के कारण 11 ट्रेनों का विलंब से परिचालन होगा। इनमें गोरखपुर से मुजफ्फरपुर होकर संबलपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पर आएगी। इसके अलावा अमृतसर से नरपतगंज जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 40 मिनट, अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 25 मिनट, अमृतसर- जयनगर स्पेशल ट्रेन 20 मिनट व नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस 15 मिनट विलंब से पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.