वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भेलूपुर स्थित आईपी विजया मॉल की कैंटीन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आलू पेटीज का सैंपल जांच के लिए लिया। गुरुवार को कैंटीन में घटिया समोसा दिये जाने वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान कैंटीन के फ्रिज में गंदगी मिली। इसपर प्रबंधक को नोटिस दिया गया। उधर, मातलदेई बाजार स्थित अवैध मछली मंडी का भी एक टीम ने निरीक्षण किया। मंडी संचालक हरिश्चन्द्र को तत्काल दुकानें हटवाने का निर्देश दिया। सुसवाही स्थित काशी ग्रैंड होटल में संचालित क्यूबिक कैफे का निरीक्षण किया गया। रसोई से पनीर और बेसन का सैंपल लिया। जिला अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने कहा कि आईपी विजया मॉल की कैंटीन के मैनेजर को नोटिस दिया गया है। 14 दिन में जवाब मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.