हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। लगातार दूसरे दिन धमकी से हल्द्वानी कोर्ट में सख्ती जरूर हुई। मुख्य न्यायालय भवन के प्रवेश द्वार पर मेटर डिटेक्टर मशीन लगा दी गई। खुफिया विभाग और पुलिस के कर्मचारी अंदर और बाहर जाते हुए लोगों की चेकिंग करते दिखे। पुलिस भी परिसर में तैनात रही। हालांकि फायर की गाड़ी काफी देर तक नजर नहीं आई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने भी चेकिंग की। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दोनों धमकियों के मामले में आईपी एड्रेस पता किया जा रहा है। मैन्युअल टीमों के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों को इस मामले की जिम्मेदारी दी है। सर्विलांस टीमों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...