नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) में सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा के लिए 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी के 15 यूनिवर्सिटी स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर के एक-एक प्रोग्राम के लिए एक अतिरिक्त सीट इस कोटा के लिए निर्धारित की गई है। यह सूची यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक को पचीस सौ रुपये के आवेदन शुल्क के साथ अपना आवेदन 10 जुलाई तक यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र में जमा कराना है। आवेदन शुल्क की राशि भी ऑनलाइन जमा करनी है । उसका लिंक भी यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदक को सिंगल गर्ल चाइल्ड के प्रमाण में प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट से अभिप्रमाणित एक हलफनामा भी आवेदन के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.