नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए सोमवार से ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल खोलने जा रहा है। 130 से अधिक संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय की 43000 से अधिक सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवार स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों की विस्तृत शृंखला के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है। प्रवेश विवरणिका भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदकों के लिए एआई, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, कानून, चिकित्सा और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में 230 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम में विविध विकल्प होंगे। इस वर्ष विश्वविद्यालय दो दर्जन से अधिक नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है और नौ नए ...