नई दिल्ली, अगस्त 6 -- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली (आईपीयू) के विभिन्न प्रोग्राम में अनाथ कोटे से दाखिले के लिए 14 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 13 स्कूल एवं एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में विभिन्न यूजी एवं पीजी प्रोग्राम में एक-एक अतिरिक्त सीटें इस कोटे से दाखिले के लिए निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थी को आवेदन के साथ किसी मान्यता प्राप्त बाल कल्याण प्राधिकरण से जारी माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है। आवेदन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से निर्गत 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र, द्वारका कैंपस में 14 अगस्त तक किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले साल शुरू किए गए एकल बालिका कोटा की तर्ज पर दोनों कैंपस में चल रहे यूनिवर्सिटी स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.