पटना, मार्च 19 -- आईपीएस विवेक कुमार के सास-ससुर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट ने मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसएसपी विवेक कुमार की सास उमा रानी कर्णवाल और ससुर वेद प्रकाश कर्णवाल के खिलाफ आय से अधिक सम्पति को लेकर विशेष निगरानी इकाई में दर्ज केस संख्या 2/18 को निरस्त कर दिया है। न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा की एकलपीठ ने आईपीएस अधिकारी के सास-ससुर की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद केस को निरस्त करने का आदेश दिया। आवेदकों की ओर से कोर्ट को बताया गया कि विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी राम राज्य शर्मा की लिखित रिपोर्ट पर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपति अर्जित करने को लेकर एक केस दर्ज किया गया। आरोप लगाया गया कि आईपीएस अधिकारी ने पत्नी, सास, ससुर, साला और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.