प्रयागराज, मार्च 23 -- महाकुम्भ एसएसपी रहे आईपीएस राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से कुम्भ पुलिस टीम में रहे अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। एडीजी जोन भानु भास्कर व कुम्भ डीआईजी वैभव कृष्ण ने रविवार को आईपीएस राजेश द्विवेदी को सम्मानित करते हुए विदाई दी। एडीजी जोन ने कहा कि आईपीएस राजेश द्विवेदी ने अपने कुशल नेतृत्व क्षमता से महाकुम्भ मेला को सुरक्षित बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। शाहजहांपुर में नई जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। इस मौके पर पीसीएस अधिकारी तनु उपाध्याय व रामकृष्ण चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.