रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर। रविवार को एसपी ट्रैफिक/क्राइम निहारिका तोमर का स्थानांतरण रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर होने पर पुलिस लाइन, रुद्रपुर में भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि निहारिका तोमर ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई प्रभावी अभियान चलाए गए। यहां एसएसपी अजय गणपति ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और समर्पण भाव हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.