नोएडा, फरवरी 16 -- ग्रेटर नोएडा। बिसरख के युवक को फोन कर आईपीएस अधिकारी बनकर धमकी देने के मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पुराने मुकदमे वापस लेने को लेकर धमकी दी गई है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित राकेश की शिकायत पर आरोपी कुमार गौरव और नीतीश भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहे है कि उनके खिलाफ जो मुकदमे डाल रखे हैं उन्हें वापस ले लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित का आरोप है कि एक आरोपी द्वारा आईपीएस बनकर अपहरण व एनकाउंटर की भी धमकी दी गई है। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.