नई दिल्ली, मार्च 20 -- युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बल्लेबाजी प्रैक्टिस के दौरान छक्का लगाकर कांच तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा पिछले सीजन अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में आए थे। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले सीजन कई दमदार शुरुआत दिलाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़े-बड़े शॉट लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा शेयर वीडियो में अभिषेक से पूछा गया कि उन्होंने प्रैक्टिस सेशन के दौरान क्या तोड़ा। इस पर उन्होंने जवाब में कहा कि उन्होंने कई बैट तोड़े हैं और बाउंड्री के पास कांच के टूटने की आवाज भी सुनी थी। View this post on Instagram A post shared by SunRisers H...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.