बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आईपीएल शुरु होते ही जिले के खेल प्रेमियो में खुशी की लहर दौड़ गई है। शनिवार को अलग अलग टीम के समर्थक अपने टीम की जीत को लेकर मैच की चर्चा में जुटे दिखे। जिले के युवा व जूनियर क्रिकेटरों में खुशी का माहौल है। युवाओं का कहना है कि शाम को होने वाला आईपीएल खेल प्रेमियो में रोमांच भर देता है। खिलाड़ियों का कहना है कि आईपीएल में देश व विदेश के सभी खिलाड़ी खेलते हैं, ऐसे में एक ही स्थान पर उनके प्रदर्शन को देखना अच्छा लगता है। खेल प्रसंशकों ने कहा : सूरज : आईपीएल के मैच देखना एक संपूर्ण सिनेमा होता है। किसी भी टीम का गेंदबाजी व बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लगता है। पूरे मैच के दौरान काफी मजा आएगा। अमित कुमार - आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगता है। आईपीएल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.