नई दिल्ली, जून 3 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के पिछले सीजन की तुलना में इस बार ज्यादा छक्के लगे हैं। आईपीएल 2024 में कुल 1260 छक्के लगे थे लेकिन इस बार ये आंकड़ा फाइनल से पहले ही 1271 तक पहुंच गया है और हाईस्कोरिंग मुकाबले को देखते हुए इसके बढ़ने के पूरे आसार हैं। खिताबी मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका होगा। आईपीएल के 18 सीजन के दौरान टूर्नामेंट में कई पॉवर हिटर ने लंबे-लंबे छक्के लगाकर अपनी ताकत दिखाई है। लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल अब भी टॉप पर बने हुए हैं। क्रिस गेल एक सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.