वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग का आयोजन आगामी जून माह में सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में रविवार को सिगरा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में लीग के चेयरमैन शाबान खान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टी-10 प्रारूप का यह क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। लीग में प्रत्येक टीम में 16-16 खिलाड़ियों का चयन उनकी रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान दिन और रात में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न जिलों में जल्द ही ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...