नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- आईपीएल 2026 से पहले मंगलवार को अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए केकेआर ने अपना खजाना खोल दिया। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इस तरह ग्रीन आईपीएल में न सिर्फ अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वह ऋषभ पंत के 27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। कैमरन ग्रीन के लिए शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में होड़ दिखी। 11 करोड़ से ऊपर बोली पहुंचने पर जैसे ही रॉयल्स पीछे हटी, सीन में एंट्री हुई चेन्नई सुपर किंग्स की। अब मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स वाली केकेआर और दूसरे सबसे ज्यादा पर्स वाली सीएसक...