वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। भुल्लनपुर में शिवनगर कॉलोनी निवासी रवि सिंह आईपीएल में जलवा दिखाते नजर आएंगे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए 95 लाख में खरीदा गया है। इनके पिता पृथ्वीराज सिंह उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। इनके कोच रहे शिवपुर क्रिकेट एकेडमी के सैफी अहमद ने बताया कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। अकादमी से खेलते हुए पहली बार अंडर-16 यूपी के लिए चुने गए थे। इस समय ऑल इंडिया रेलवे की टीम के सदस्य हैं। यूपी के अलावा बीसीसीआई के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...