आदित्यपुर, मार्च 23 -- चांडिल,संवाददाता। कोलकाता के ईडन गार्डेन स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल के उद्घाटन समारोह में ईचागढ़ के नटराज कला केंद्र,चोगा के छऊ कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुत करने वालों में कला केंद्र के सुचांद महतो, सीताराम महतो,जगदीश चंद्र महतो,गणेश चंद्र महतो,श्रवण गोप,सुबोध चंद्र हजाम, दिलीप महतो,ललित महतो,अमरजीत लोहार,बुधराम कुमार शामिल थे। कला केंद्र के सचिव प्रभात कुमार महतो ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। सभी कलाकार 23 मार्च को वापस जमशेदपुर लौटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.