दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ डॉ. आलोक गुप्ता ने अपने व्याख्यान में बौद्धिक संपदा अधिकारों के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख विषयों कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट के प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नवाचारों, शोध कार्यों और रचनात्मक कार्यों की सुरक्षा के लिए इन अधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसीई के प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने कहा कि वर्तमान सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.