रांची, अप्रैल 12 -- कर्रा, प्रतिनिधि। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित राधापोड़ा पिकेट से 600 मीटर की दूरी पर शनिवार को आईडी विस्फोट में कर्रा का एक जवान शहीद हो गया। शहीद आरक्षी सुनील धान खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र की लरता पंचायत के काटीटोली पोहराटोली गांव का निवासी था। आरक्षी सुनील धान एजी-11 के जवान थे। इधर, जैसे ही शहादत की सूचना उनकी पत्नी गंदरी धान को मिली वह चीत्कार मारकर रोने लगीं। गांव के लोग भी इस दुखद खबर से स्तब्ध रह गए और पूरे गांव में मातम पसर गया। सुनील धान ने एक नवंबर 2015 को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-3, गोविंदपुर, धनबाद में योगदान दिया था। उनका अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हो जाना पूरे गांव और जिले के लिए गर्व का विषय है, परंतु उनकी असमय मृत्यु ने सभी को गमगीन कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.