मोतिहारी, दिसम्बर 30 -- रामगढ़वा। सरकार के आदेश पर किसानों को किसान आईडी बनना है । इसको लेकर मंगलवार को पखनहिया पंचायत के खोड़वा गांव में किसान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएम किसान लाभार्थी सहित सभी किसान मौजूद थे। इस शिविर में पहुंचे किसानों को कर्मचारी अजय रवि दास और किसान सलाहकार अनीता कुमारी ने बताया कि जिन किसानों को किसान आईडी बनेगा उन्हीं किसानों को सरकारी लाभ मिलेगी । इस लिए सभी किसानों को किसान आईडी बनवाना आवश्यक है । शिविर में आए हुए सभी किसानों का ई केवाईसी कर कृषि विभाग के साइट पर अपलोड कर दिया गया । वहीं आए हुए किसानों से कहा गया कि जो किसान आज अपना आईडी बनवाने नहीं आए हैं , वे अगली शिविर में आकर अपना किसान आईडी जरूर बनवा लेंगे। अन्यथा सरकारी लाभ से वंचित रहेंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...