गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। आईडीबीआई बैंक की देवरिया शाखा ने स्वास्थ्य विभाग को कई महत्वपूर्ण उपकरण प्रदान किए हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा, बैंक के एजीएम प्रसून कुमार, ब्रांच हेड रोहित यादव और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 19 अत्याधुनिक मशीनें भेंट की गई हैं। सीएमओ ने बताया कि एक ओटी टेबल, एक ओटी लाइट, एक कॉटरी मशीन, तीन कार्डियो मॉनिटर, दस वजन मशीन और सात बीपी मशीन स्वास्थ्य विभाग को भेंट की हैं। पिपराइच सीएचसी को एक कॉटरी मशीन, पिपराइच, कैम्पियरगंज और चौरीचौरा को एक एक कॉर्डियो मॉनिटर, सहजनवा, बांसगांव, पिपराईच, कैम्पियरगंज, चौरीचौरा, बड़हलगंज और बेलघाट में एक एक वजन मशीन व बीपी मशीन दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.