बोकारो, फरवरी 7 -- जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को आईडीबीआई बैंक की ओर से शैक्षणिक व आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। बैंक द्वारा विद्यालय को वोल्टास कंपनी का आधुनिक वाटर कूलर व लिव प्योर आरओ वॉटर प्यूरीफायर के साथ तीन अलमारियां प्रदान की गईं। इस सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों व कार्यरत शिक्षकों को स्वच्छ पेयजल व सुव्यवस्थित भंडारण की सुविधा प्राप्त होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने आईडीबीआई बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा विद्यालय समाज के विकास का एक प्रमुख स्तंभ होता है। शिक्षा संस्थानों में किया गया ऐसा सहयोग न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज को भी दीर्घकालीन लाभ प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान आईड...